टाउन हाइस्कूल में रोल प्ले प्रतियोगिता आज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर. शहर के टाउन हाइस्कूल में आज बुधवार को राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. इस प्रतियोगिता में सिर्फ वर्ग नौवीं के छात्र-छात्रा शामिल होंगे. रोल प्ले में अधिकतम बच्चों की […]
विज्ञापन
भभुआ नगर. शहर के टाउन हाइस्कूल में आज बुधवार को राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. इस प्रतियोगिता में सिर्फ वर्ग नौवीं के छात्र-छात्रा शामिल होंगे. रोल प्ले में अधिकतम बच्चों की संख्या पांच रहेगी.
वहीं लोक नृत्य में छह बच्चे हिस्सा ले सकेंगे. सभी बच्चे स्कूल के पोशाक में रहेंगे. प्रतिभागियों को अपने कला का प्रदर्शन करने लिए छह मिनट का समय दिया जायेगा. इस प्रतियोगिता में विजेता समूह को 28 सितंबर को होनेवाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र पटना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










