विभिन्न घटनाओं में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की गयी जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर विभिन्न घटनाओं में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी. भभुआ प्रखंड के शिवपुर गांव में ठनका गिरने से खेत में सोहनी कर लौट रही एक 30 वर्षीया महिला की मौत हो गयी, जबकि एक जख्मी हो गयी. वहीं, चांद की चौरी पंचायत के अमाव गांव […]
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर विभिन्न घटनाओं में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी. भभुआ प्रखंड के शिवपुर गांव में ठनका गिरने से खेत में सोहनी कर लौट रही एक 30 वर्षीया महिला की मौत हो गयी, जबकि एक जख्मी हो गयी. वहीं, चांद की चौरी पंचायत के अमाव गांव में दोपहर करीब दो बजे ठनका गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गयी.
उधर, कर्मनाशा के दुर्गावती क्षेत्र अंतर्गत इटही के पास कुलड़िया माइनर में डूब कर एक 12 वर्षीय बच्चा मर गया. रामगढ़ के पटकवलिया गांव में कुदरा व गोरिया नदी से निकली भागरा में डूब कर सूर्यवंश यादव के 20 वर्षीय बेटे शंभु यादव की मौत हो गयी. रामगढ़ के ही सहुका गांव में मंगलवार की सुबह छह बजे अचानक एक कड़ी सहित पटिया वाली छत ढहने से एक महिला की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










