148 जगहों पर मजिस्ट्रेट व जवान रहेंगे तैनात
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सामाजिक सद्भाव से त्योहार मनाने को लेकर प्रशासन भी हुआ मुस्तैद अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की प्रशासन की अपील, बनाया गया कंट्रोल रूम भभुआ(सदर) : बकरीद पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व सामाजिक सद्भाव के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं. इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के संवेदनशील स्थानों को […]
विज्ञापन
सामाजिक सद्भाव से त्योहार मनाने को लेकर प्रशासन भी हुआ मुस्तैद
अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की प्रशासन की अपील, बनाया गया कंट्रोल रूम
भभुआ(सदर) : बकरीद पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व सामाजिक सद्भाव के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं. इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किये गये हैं. चिह्नित किये गये सभी स्थानों पर विधि व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट और जवानों की तैनाती की गयी है. शहर के 20 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के 148 स्थानों पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. पल-पल की जानकारी प्रशासन के वरीय अधिकारियों को देते रहेंगे.
बकरीद के मद्देनजर डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह व एसपी हरप्रीत कौर के संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है, जिसमें लोगों को कुरबानी का यह त्योहार शांतिपूर्वक व आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील की गयी है. साथ ही संयुक्त आदेश से शहर के प्रमुख स्थानों सहित पूरे जिले में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले पर सख्ती से निबटने का निर्देश जिले के तमाम अधिकारियों को दिया है.
हर गतिविधि पर रहेगी नजर
डीएम और एसपी के संयुक्त आदेश पर शहर के 20 प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहेगे. जिसमें शहर के जगजीवन स्टेडियम, एकता चौक, पटेल चौक, जय प्रकाश चौक, सीवों चौक, पुरब पोखरा बस स्टैंड, सब्जी मंडी, कब्रिस्तान हवाई अड्डा, जगजीवन स्टेडियम गेट के पास, देवी मंदिर रोड, शिवाजी चौक, अष्टभुजी चौक, छावनी मुहल्ला व ईदगाह मस्जिद के समीप प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी है. नगर थाना में भभुआ बीडीओ मानेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह गतिविधि पर नजर रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










