मेंटेनेंस के आभाव में बीएसएनएल सेवा बाधित

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (शहर) : बीएसएनएल की सेवा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आये दिन फेल रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है. बीएसएनएल लैंडलाइन के शहर में 400 उपभोक्ता हैं और ब्राॅडबैंड कनेक्शनधारी 200 हैं. लोगों में आये दिन बीएसएनएल सेवा के प्रति नाराजगी दिखती है. कुछ कार्यालयों में तो बीएसएनएल का इंटरनेट काम नहीं […]

विज्ञापन

भभुआ (शहर) : बीएसएनएल की सेवा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आये दिन फेल रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है. बीएसएनएल लैंडलाइन के शहर में 400 उपभोक्ता हैं और ब्राॅडबैंड कनेक्शनधारी 200 हैं. लोगों में आये दिन बीएसएनएल सेवा के प्रति नाराजगी दिखती है. कुछ कार्यालयों में तो बीएसएनएल का इंटरनेट काम नहीं करने से पूरे दिन कामकाज ठप रहता है और लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है.

साथ ही मोबाइल की सेवा भी खस्ताहाल है. शहर में 7 बीटीएस (टावर) 2 जी सेवा देते हैं और 7 3जी सेवा देते है, जबकि पूरे शहर का क्षेत्रफल पांच किलोमीटर से अधिक नहीं है. विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात की गयी तो उनके द्वारा कई बातें बतायी जाती हैं. गरमी के दिनों में कहा जाता है कि बाहर का तापमान ज्यादा हो गया है, इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. लैंडलाइन और ब्रडबैंड के नहीं काम करने का कारण बताया जाता है कि शहर में बिछाये गये कॉपर केबुल काफी पुराने हैं. उसमें खराबी आने पर काट कर उसे ठीक किया जाता है.

बीएसएनएल के एसडीइ ट्रांसमिशन हेमराज का कहना है कि शहर में 10 वर्ष पूर्व सड़क के किनारो कॉपर वायर केबुल लगाया गया था. आये दिनों शहर में हो रहे नाले के निर्माण की वजह से केबुल काफी जगहों पर कट चुका है और उन्हें ठीक करने के लिए इतने केबुल में जोड़ बन गये हैं कि कहीं न कहीं खराबी आ जा रही है. शिकायत मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन