हर युवा को मिले रोजगार की गारंटी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विचार. स्नातक सम्मेलन में बोले वक्ता जगजीवन भवन में हुआ कार्यक्रम मोहनिया (शहर) : नगर पंचायत स्थित जगजीवन भवन में शनिवार को जिलास्तरीय स्नातक सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डॉ. अविनाश कुमार व देखरेख रवींद्र सिंह ने की. सम्मेलन में डॉ संजय कुमार, डॉ संतोष कुमार, कुदरा प्रखंड के राजद अध्यक्ष रामचंद्र यादव […]
विज्ञापन
विचार. स्नातक सम्मेलन में बोले वक्ता
जगजीवन भवन में हुआ कार्यक्रम
मोहनिया (शहर) : नगर पंचायत स्थित जगजीवन भवन में शनिवार को जिलास्तरीय स्नातक सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डॉ. अविनाश कुमार व देखरेख रवींद्र सिंह ने की. सम्मेलन में डॉ संजय कुमार, डॉ संतोष कुमार, कुदरा प्रखंड के राजद अध्यक्ष रामचंद्र यादव व कुदरा प्रखंड राजद युवा अध्यक्ष प्रिंस सिंह के अलावा शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव भी मौजूद थे. सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह अच्छा समय है कि हम लोगो के बीच के रहनेवाले डॉ पुनीत कुमार ने गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है.
इसमें सभी शिक्षक व स्नातक युवकों को मन से लगना होगा. सम्मेलन में विधान परिषद के भावी उम्मीदवार डॉ पुनीत सिंह ने कहा कि स्नातक व शिक्षक होना गर्व की बात है. लेकिन, उपाधि के बाद ही जिम्मेवारी का अहसास होता है. श्री सिंह ने कहा कि वह नेता नहीं, बल्कि प्रतिनिधि बन कर गया स्नातक क्षेत्र से बिहार विधान परिषद की दहलीज पार करना चाहते हैं. एक प्रतिनिधि के तौर पर लोगों की समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करेंगे. इसमें स्नातक युवकों का वोट स्वयं जुड़ जाये. सभी जिला में विश्व विद्यालय का एक्सटेंशन कार्यालय खोला जाये. स्नातक युवकों को रोजगार गारंटी कानून के तहत लाया जाये, जिससे उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता कायम हो. साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर स्नातकों को मुख्यमंत्री द्वारा दी जानेवाली सुविधाओं से जोड़ा जाये सहित कई समस्याओं का निदान पूरी निष्ठा से किया जायेगा. श्री सिंह ने बेरोजगारी व शिक्षा आदि को लेकर होनेवाली समस्याओं का उल्लेख करते हुए इनके समाधान के लिए प्रतिबद्धता दिखायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










