एटीएम कार्ड बदल 25 हजार रुपये उड़ाये

Updated:
विज्ञापन

कुदरा : पीएनबी एटीएम से महिला का कार्ड बदल 25 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार सीमा कुमारी सोनहन थाना के खैरा गांव की बतायी जाती हैं. कुदरा स्थित पीएनबी की एटीएम में पैसा निकालने गयीं. पहले से मौजूद एक व्यक्ति से पैसे निकालने में मदद मांगी, उक्त व्यक्ति […]

विज्ञापन

कुदरा : पीएनबी एटीएम से महिला का कार्ड बदल 25 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार सीमा कुमारी सोनहन थाना के खैरा गांव की बतायी जाती हैं. कुदरा स्थित पीएनबी की एटीएम में पैसा निकालने गयीं. पहले से मौजूद एक व्यक्ति से पैसे निकालने में मदद मांगी,

उक्त व्यक्ति ने महिला का एटीएम कार्ड लेकर उसे एटीएम में डालकर बताया कि पैसे नहीं निकल रहे हैं. पैसे नहीं निकलने की बात सुन महिला वहां से चली गयी. किसी परिचित के मिलने पर एटीएम से पैसे नहीं निकलने की बात बतायी. परिचित द्वारा जांच करने पर पता चला कि उक्त खाते से 25 हजार की निकासी कर ली गयी है. पीड़िता ने थाने में अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी कर पैसे निकलने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन