उत्पाद विभाग को मिला ब्रेथ एनालाइजर, सांस से होगी जांच

Updated:
विज्ञापन

भभुआ(नगर) : पूर्ण शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए उत्पाद विभाग को ब्रेथ एनालाइजर प्राप्त हो गया है. उत्पाद निरीक्षक चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि जीपीएस युक्त ब्रेथ एनालाइजर मशीन से लोगों की जांच की जायेगी. इस मशीन के जरिये जांच किये जाने के उपरांत मेडिकल जांच की आवश्यकता नहीं पड़ती. ब्रेथ एनालाइजर से […]

विज्ञापन
भभुआ(नगर) : पूर्ण शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए उत्पाद विभाग को ब्रेथ एनालाइजर प्राप्त हो गया है. उत्पाद निरीक्षक चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि जीपीएस युक्त ब्रेथ एनालाइजर मशीन से लोगों की जांच की जायेगी. इस मशीन के जरिये जांच किये जाने के उपरांत मेडिकल जांच की आवश्यकता नहीं पड़ती.
ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में यह जानकारी मिल जाती है कि फलां व्यक्ति ने कितनी शराब पी है. इस ऑटोमेटिक मशीन के जरिये शराब सेवन करनेवाले के शरीर में अल्कोहल की कितनी मात्रा है. यह भी जानकारी मिल जाती है. न्यायालय में इसी के जरिए सजा दिलाने के लिए साक्ष्य के रूप मे डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया जायेगा. इस मशीन के प्राप्त हो जाने से जगह-जगह पर शराब सेवन करने वालों की जांच की जायेगी.
क्या है ब्रेथ एनालाइजर
ब्रेथ एनालाइजर रक्त में अल्कोहल की मात्रा को जांच करता है. साठ के दशक में इंग्लैंड में ट्रैफिक कानून लागू होने के बाद पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया था. 1967 में टाॅम पेरिजोंस ने सांस के साथ रक्त में मौजूद अल्कोहल का पता लगाने वाली इस मशीन को तैयार किया. बाद में दुनियाभर में इसका उपयोग शुरू हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन