चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़(कैमूर) : 24 मार्च को पहले चरण में हो रही पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से सक्रिय हैं. अधिकारी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं. शांति व भयमुक्त मतदान को लेकर प्रखंड स्तर पर तेजी से काम चल रहा है. पूरे कामकाज की निगरानी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह रामगढ़ बीडीओ […]

विज्ञापन
रामगढ़(कैमूर) : 24 मार्च को पहले चरण में हो रही पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से सक्रिय हैं. अधिकारी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं. शांति व भयमुक्त मतदान को लेकर प्रखंड स्तर पर तेजी से काम चल रहा है.
पूरे कामकाज की निगरानी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह रामगढ़ बीडीओ मोहम्मद अब्दुल कयूम अंसारी कर रहे हैं. समय-समय पर जिले के वरीय अधिकारियों का दौरा भी चल रहा है. बुधवार को प्रखंड कार्यालय के करीब स्थित जगहों पर बैलेट बॉक्स को ठीक करने का काम किया गया. रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में कुल बूथों की संख्या 159 है. इनके लिए बैलट बॉक्स की संख्या 499 है.
सभी बैलेट बॉक्स की रंगाई-पुताई की जा रही है. सबके लिए तय पहचान संख्या ऊपर लिखा जा रहा है, ताकि कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो. बीडीओ ने बताया कि चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, काम की गति भी बढ़ रही है. जिम्मेवारी का बोझ बढ़ता जा रहा है. गौरतलब है कि प्रखंड क्षेत्र में पहले वरण में ही पंचायत चुव होने हैं. इसको लेकर चारों तरह गहमा-गहमी बढ़ गयी है. प्रत्याशी भी अंत-अंत तक अपना पूरा जोर लगा रहे हैं. वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह चौकस हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन