पावती रसीद के लिए भटक रहे होमगार्ड के अभ्यर्थी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (कार्यालय) : होमगार्ड बहाली में हिस्सा लेने के लिए पावती रसीद नहीं मिलने के कारण अभ्यर्थी दर-दर की ठोकर खा रहे हैं. गुरुवार को 50 होमगार्ड के अभ्यर्थी समाहरणालय के पीछे स्थित होमगार्ड के जिला समादेष्टा के कार्यालय पहुंचे और पावती रसीद नहीं मिलने की शिकायत की. अभ्यर्थियों ने बताया कि पांच साल पूर्व […]
विज्ञापन
भभुआ (कार्यालय) : होमगार्ड बहाली में हिस्सा लेने के लिए पावती रसीद नहीं मिलने के कारण अभ्यर्थी दर-दर की ठोकर खा रहे हैं. गुरुवार को 50 होमगार्ड के अभ्यर्थी समाहरणालय के पीछे स्थित होमगार्ड के जिला समादेष्टा के कार्यालय पहुंचे और पावती रसीद नहीं मिलने की शिकायत की. अभ्यर्थियों ने बताया कि पांच साल पूर्व होमगार्ड बहाली के लिए फॉर्म भरवाया गया था.
लेकिन उस समय पावती रसीद नहीं दी गयी थी. और बाद में देने की बात कही गयी थी. 17 फरवरी से 27 फरवरी तक बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और बगैर पावती रसीद के अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकते. और जिसके कारण पावती रसीद के लिए अभ्यर्थी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं और कोई सुनने वाला नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










