ePaper

एनएच-30 पर कंटेनर पर लोड 718 पेटी बिस्कुट, नमकीन व केक की लूट

Updated at : 12 Sep 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच-30 पर कंटेनर पर लोड 718 पेटी बिस्कुट, नमकीन व केक की लूट

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-30 पर शुक्ल पिपरा गांव के समीप बुधवार की देर शाम एक कंटेनर पर लोड 718 पेटी बिस्कुट, नमकीन व केक लूट लिया गया. इसकी सूचना पर पहुंची मोहनिया थाने की पुलिस चालक सहित कंटेनर को थाना ले आयी

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-30 पर शुक्ल पिपरा गांव के समीप बुधवार की देर शाम एक कंटेनर पर लोड 718 पेटी बिस्कुट, नमकीन व केक लूट लिया गया. इसकी सूचना पर पहुंची मोहनिया थाने की पुलिस चालक सहित कंटेनर को थाना ले आयी, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले में कंटेनर से धक्का लगने के बाद लूट किये जाने की बात बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, कंटेनर चालक यूपी के कनौज जिला स्थित सरैया गांव निवासी बलराम सिंह के पुत्र साधतून कुमार ने बताया कि हाजीपुर से बिस्कुट, नमकीन व केक लोड कर इलाहाबाद जा रहे थे. इसी दौरान एनएच-30 सड़क से होकर पटना मोड़ के पास स्थित ओवरब्रिज के समीप पहुंचा, तो वहां ओवर हाइट बैरियर लगा था. इसे देख इसकी जानकारी अपने मालिक को दी गयी, जिसके बाद कंटेनर मालिक द्वारा बताया गया कि लहुरबारी के पास से होकर कुदरा पहुंच कर एनएच टू पर पहुंचो. मालिक द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कंटेनर लेकर फिर पीछे की तरफ लहुरबारी मोड़ के पास पहुंचा, तो वहां भी ओवर हाइट बैरियर लगा था. इसे देख अपने कंटेनर वाहन को बैक कर रहा था कि इसी दौरान किसी वाहन में टक्कर हो गयी, जिसे देख आसपास के लोग मारने के लिए दौड़े, तो चालक भी अपना कंटेनर लेकर मोहनिया की तरफ भागने लगा. इसी दौरान शुक्ल पिपरा गांव के समीप एनएच-30 पर काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीण कंटेनर पर लोड बिस्कुट, नमकीन व केक को लूट लिये. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति द्वारा मोहनिया थाने को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा कंटेनर के साथ चालक को थाने लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. #कंटेनर पर लोड 1230 में 718 पेटी की हुई लूट # मोहनीय के एनएच-30 पर बुधवार की शाम करीब 9:30 बजे बिस्कुट, नमकीन व केक लोड कंटेनर से ग्रामीणों द्वारा 1230 पेटियों में 718 पेटी की लूट कर ली गयी है. जबकि, कंटेनर पर केवल 512 पेटी ही बचे हैं. बताया जाता है कि कंटेनर के पिछले हिस्से से दुर्घटना के बाद पीछे का गेट खुल गया था, जिससे पीछे का गेट खुला होने के कारण आसानी से ग्रामीण बिस्कुट, नमकीन व केक लूट कर घर ले गये. चालक ने बताया एक मैजिक व पांच बाइक से लोगों ने पीछा कर सामान की लूट की है. # क्या कहते हैं डीएसपी इस संबंध में मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया इसकी जानकारी हमें नहीं है, अभी थाना से बात करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन