सिंचाई संसाधनों का डाटा होगा तैयार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (नगर) : समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को पंचम लघु सिंचाई गणना को लेकर जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन अपरसमाहर्ता दिलीप कुमार ने किया. इसकी अध्यक्षता जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पारसनाथ चौधरी ने की. प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले में सिंचाई से संबंधित सुविधा की गणना करने के लिए विस्तृत जानकारी दी गयी. […]
विज्ञापन
भभुआ (नगर) : समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को पंचम लघु सिंचाई गणना को लेकर जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन अपरसमाहर्ता दिलीप कुमार ने किया. इसकी अध्यक्षता जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पारसनाथ चौधरी ने की. प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले में सिंचाई से संबंधित सुविधा की गणना करने के लिए विस्तृत जानकारी दी गयी. जिले में उपलब्ध सिंचाई सुविधाओं का गणना फरवरी 2016 से मई 2016 तक किया जायेगा.
जिले में उपलब्ध सुविधाओं की बनेगी सूची
सिंचाई के लिए जिले में क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं. उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जायेगी. साथ ही जिन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.
प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी भरत सिंह, सभी प्रखंडों के बीडीओ, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, कार्यपाक अभियंता लघु सिंचाई विभाग, जिला सांख्यिकी कार्यालय के शशिभूषण पांडेय, विजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










