ट्रकों से वसूली का वीडियो क्लिप एसपी को मिला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया (नगर) : एनएच दो पर एक सब इंस्पेक्टर द्वारा ट्रकों से अवैध वसूली करने का एक वीडियो क्लिप एसपी हरप्रीत कौर को मिला है. इसके आधार पर एसपी ने मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय दिलीप कुमार झा को सौंपी है. इस मामले में एसपी ने दुर्गावती थानेदार से स्पष्टीकरण की मांग की है. साथ […]
विज्ञापन
मोहनिया (नगर) : एनएच दो पर एक सब इंस्पेक्टर द्वारा ट्रकों से अवैध वसूली करने का एक वीडियो क्लिप एसपी हरप्रीत कौर को मिला है. इसके आधार पर एसपी ने मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय दिलीप कुमार झा को सौंपी है. इस मामले में एसपी ने दुर्गावती थानेदार से स्पष्टीकरण की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि जांच में जिस भी पुलिस कर्मी का नाम सामने आयेगा उसके उपर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
सोमवार को कुछ टीवी पत्रकारों ने दुर्गावती थाना क्षेत्र में एनएच दो पर गुजरने वाले ट्रकों से पुलिस द्वारा अवैध वसूली करने का वीडियो क्लिप एसपी हरप्रीत कौर को उपलब्ध कराया. वीडियो क्लीप देखने के बाद एसपी ने पूरे मामले की जांच कर 24 घंटे के अंदर डीएसपी मुख्यालय को रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.
वहीं दु्र्गावती के थानेदार धनंजय कुमार से इस मामले में स्पष्टीकरण पूछा है. एसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि पुलिस द्वारा इस तरह के काम से पुलिस की छवि धूमिल होती है और इसे किसी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
मामले की जांच डीएसपी को दी गयी है. जांच रिपोर्ट में जिस भी पुलिस कर्मी का नाम सामने आयेगा उसके उपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. अवैध वसूली व भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जायेगा. टीवी पत्रकारों द्वारा उपलब्ध कराये गये वीडियो के आधार पर जांच करने का आदेश दिया गया है. अगर किसी भी पुलिस कर्मी के खिलाफ अवैध वसूली करने का शिकायत या प्रमाण मिलता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










