बिजली विभाग की लापरवाही से गयी मिस्त्री की जान

Updated:
विज्ञापन

कुदरा (कैमूर) : देवकली गांव में सोमवार को विजली विभाग की लापरवाही से करेंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जमुनीपुर गांव के वीरेंद्र पासवान बिजली विभाग में मिस्त्री के पद पर कार्यरत थे. देवकली गांव में बिजली का तार जोड़ रहे थे, तभी बिजली आ गयी और […]

विज्ञापन
कुदरा (कैमूर) : देवकली गांव में सोमवार को विजली विभाग की लापरवाही से करेंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जमुनीपुर गांव के वीरेंद्र पासवान बिजली विभाग में मिस्त्री के पद पर कार्यरत थे. देवकली गांव में बिजली का तार जोड़ रहे थे, तभी बिजली आ गयी और करेंट से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
बिजली विभाग की माने तो शट डाउन लिया गया था. अब सवाल खड़ा होता है कि फिर करेंट से उसकी मौत कैसे हो गयी. जेइ ललित कुमार ने बताया कि शट डाउन के बाद करेंट से मौत होना जांच का विषय है.
मिस्त्री का पोस्टमार्टम कराया जाना है, जो भी सरकारी लाभ मिलना चाहिए वह दिया जायेगा. थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया की जिस कर्मी के कारण मिस्त्री की मौत हुई है, उस पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जानकारी के अनुसार पावर ग्रीड में उदय भानु ड्यूटी पर थे. इनपर कार्य लापरवाही के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जो शट डाउन के बाद कैसे बिजली तार में आ गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन