ऑनलाइन निबंधन की स्थिति खराब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आवेदकों की परेशानी बढी साइबर कैफे से कराना पड़ रहा रजिस्ट्रेशन भभुआ (नगर) : जिला नियोजन कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की स्थिति खस्ताहाल है. इससे आवेदकों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं. गौरतलब है कि अाठ जनवरी से श्रम विभाग की वेबसाइट बंद है. इसके चलते नियोजन कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का काम बाधित है. […]
विज्ञापन
आवेदकों की परेशानी बढी साइबर कैफे से कराना पड़ रहा रजिस्ट्रेशन
भभुआ (नगर) : जिला नियोजन कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की स्थिति खस्ताहाल है. इससे आवेदकों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं. गौरतलब है कि अाठ जनवरी से श्रम विभाग की वेबसाइट बंद है. इसके चलते नियोजन कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का काम बाधित है. नियोजन कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों आवेदकों को निराश होकर लौट जाना पड़ रहा है.
सोमवार को नियोजन कार्यालय में मोहनिया प्रखंड क्षेत्र के मुस्ताक अली, नीतू कुमारी व गोबरछ के मनीष कुमार पहुंचे थे. इन्होंने बताया कि करीब 10 दिन से नियोजन कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाये, लेकिन कार्यालय आने पर संबंधित ऑपरेटर द्वारा यह बताया जाता है कि वेबसाइट बंद है. बाहर से ऑनलाइन आवेदन करने पर 150 से 200 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जबकि नियोजन कार्यालय से रजिस्ट्रेशन कराने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा.
आवेदकों ने कहा कि इन दिनों समाहरणालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के लिए आवेदन पत्र भरा जा रहा है जिसके लिए नियोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता है. इसलिए यहां रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










