पेंशनर समाज की हुई बैठक
पेंशनर समाज की हुई बैठक भभुआ . पेंशनर भवन में सोमवार को पेंशनरों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता रामायण सिंह ने की व संचालन लाल बचन पांडेय ने किया. बैठक में 26 जनवरी की तैयारी व सभी पेंशनर संबंधित बैंकों में अपने उत्तराधिकारी का नाम जोड़वा लेने की बात कही गयी. साथ ही पैनकार्ड और […]
पेंशनर समाज की हुई बैठक भभुआ . पेंशनर भवन में सोमवार को पेंशनरों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता रामायण सिंह ने की व संचालन लाल बचन पांडेय ने किया. बैठक में 26 जनवरी की तैयारी व सभी पेंशनर संबंधित बैंकों में अपने उत्तराधिकारी का नाम जोड़वा लेने की बात कही गयी. साथ ही पैनकार्ड और आधार कार्ड भी अवश्य लेने को कहा गया. वहीं, पठानकोट में आतंकवादी हमले में मारे गये सात शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में दाता राम सिंह, श्यामदेई देवी, इंद्रावती देवी, पोतन सिंह सहित कई रिटायर्ड शिक्षक मौजूद रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










