एनएच 19 पर कार से 63 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 4:24 PM
KAIMUR NEWS.दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज बाजार के समीप बुधवार को एनएच-19 पर पुलिस ने एक कार से 63.735 लीटर शराब बरामद की. इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया.
फोटो 5 शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर प्रतिनिधि, कर्मनाशा दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज बाजार के समीप बुधवार को एनएच-19 पर पुलिस ने एक कार से 63.735 लीटर शराब बरामद की. इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार तस्करों की पहचान चंदन कुमार, पिता राजकुमार, निवासी ग्राम मिठापुर जगनपुरा, पटना और आनंद आजाद, पिता तुलाराम, निवासी नवरतनपुर कंकड़बाग, पटना के रूप में की गयी है. दरअसल, दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब लेकर एक कार दुर्गावती की ओर आ रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गिरीश कुमार पुलिस बल के साथ कुल्हड़िया के पास पहुंचे और वाहन की प्रतीक्षा करने लगे. इसी दौरान एक कार आती दिखायी दी.पुलिस वाहन को देखकर चालक कार लेकर तेजी से भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर महमूदगंज बाजार के पास कार को पकड़ लिया. जब कार की तलाशी ली गयी तो उसके अंदर से 63.735 लीटर शराब बरामद की गयी. शराब बरामद होते ही पुलिस ने शराब सहित कार को जब्त कर लिया और कार सवार दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. इसके बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










