कैमूर में कंटेनर से 40 मवेशी बरामद, पुलिस को देखकर चालक फरार, पशु तस्करी की आशंका

बरामद मवेशी से भरा कंटेनर
दुर्गावती थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर से 40 मवेशियों को बरामद किया है. पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Kaimur News: दुर्गावती थाना क्षेत्र के कोटसा नहर के समीप शनिवार को गश्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 40 मवेशी बरामद किए. पुलिस को देखते ही कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है.
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, दुर्गावती थाना की गश्ती टीम नियमित गश्त पर थी. इसी दौरान सूचना मिली कि एक कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम कोटसा नहर के पास पहुंची. वहां कंटेनर संख्या BR02GC-8667 आता दिखाई दिया. पुलिस को देखकर चालक कंटेनर सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया.
कंटेनर में 40 मवेशी मिले
पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें 40 मवेशी अमानवीय तरीके से लदे मिले. सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर कंटेनर को जब्त कर लिया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मवेशियों को आदर्श नुआंव पशु मेला के सुपुर्द कर दिया गया.
प्राथमिकी दर्ज, चालक की तलाश जारी
इस मामले में दुर्गावती थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि कोटसा नहर के समीप एक कंटेनर से 40 मवेशी बरामद किए गए हैं. चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया. बरामद मवेशियों को सुरक्षित नुआंव पशु मेला में सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










