Kaimur News : पुलिस-प्रशासन ने 36 धारकों को लौटाया उनका गुम मोबाइल फोन

Published by :PRABHANJAY KUMAR
Published at :29 Apr 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : पुलिस-प्रशासन ने 36 धारकों को लौटाया उनका गुम मोबाइल फोन

मंगलवार को भभुआ सदर थाने में एसपी हरिमोहन शुक्ल ने डीआइयू और जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से खोये हुए 36 मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत उनके धारकों को वापस लौटा दिया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. मंगलवार को भभुआ सदर थाने में एसपी हरिमोहन शुक्ल ने डीआइयू और जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से खोये हुए 36 मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत उनके धारकों को वापस लौटा दिया. इस दौरान अपना मोबाइल खो जाने से नाउम्मीद हो चुके महिला व पुरुष पुलिस के सहयोग से मोबाइल वापस पाकर काफी खुश दिखे और उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. गुम मोबाइल उसके धारकों को वापस करने के दौरान डीआइयू की टीम सहित भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एएसआइ राहुल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. गौरतलब है कि खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एसपी हरिमोहन शुक्ल के निर्देश पर डीआइयू प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी है. टीम में डीआइयू प्रभारी के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान शामिल है. टीम बनाने के बाद सभी थाना प्रभारियों के सहयोग से तकनीकी अनुसंधान के जरिए विभिन्न जगहों से ये मोबाइल जिन्हें मिले थे, उनके पास से बरामद कर लिए गये. मोबाइल बरामद करने के बाद खोये मोबाइल के धारकों को सदर थाना में मंगलवार को बुलाकर जिनका मोबाइल फोन था उन्हें खोया हुआ मोबाइल फोन वापस कर दिया गया. अब तक 442 खोये मोबाइल किये जा चुके हैं वापस दरअसल, मोबाइल फोन का गुम होना या चोरी होना कोई नयी बात नहीं होती है. लोग भी मोबाइल खोने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराकर छोड़ देते हैं और उम्मीद भी नहीं करते कि उनका मोबाइल फिर अब दोबारा मिलेगा. लेकिन जिला पुलिस खासकर जिला डीआइयू की स्पेशल टीम द्वारा एक अभियान चलाकर 2023 से 29 अप्रैल 2025 तक कुल 442 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इनके आइएमइआइ नंबरों से उनके धारकों की पहचान कर उन्हें उनका मोबाइल बरामद करके उन्हें लौटाया गया है. =धारक अपने मोबाइल का रखें ख्याल मंगलवार को सदर थाने में जिले के विभिन्न स्थानों से गुम हुए 36 एंड्रॉयड मोबाईल को उनके धारकों के लौटाने के संबंध में एसपी ने बताया कि जिन लोगों द्वारा जिले के विभिन्न थानों में सनहा दर्ज कराया था, वैसे 36 धारकों को ऑपरेशन मुस्कान के तहत उनका मोबाइल वापस किया गया है. उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि महिला हो या पुरुष या फिर युवा मोबाइल का प्रयोग सावधानी से करें. चोरी के मोबाइल का प्रयोग तो बिल्कुल भी ना करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन