Kaimur News : जिले में बनाये जायेंगे 276 सहायक मतदान केंद्र

शनिवार को जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय के सभा कक्ष में बैठक की गयी.
भभुआ कार्यालय. शनिवार को जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय के सभा कक्ष में बैठक की गयी. इसमें चुनाव आयोग के 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्र पर सहायक मतदान केंद्र बनाये जाने की निर्देश के मुताबिक कैमूर जिले में भी 1200 से अधिक मतदाता वाले 276 मतदान केंद्र को चिह्नित किया गया, जिसे लेकर डीएम द्वारा बैठक में यह निर्देश दिया गया कि 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र बनाने के लिए तत्काल जगह को चिन्हित करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि जहां पर मूल मतदान केंद्र वाले भवन में ही अगर जगह उपलब्ध है, तो वहां पर अलग यानी सहायक मतदान केंद्र बनाया जाये और अगर मूल मतदान केंद्र वाले भवन में जगह उपलब्ध नहीं है तो मूल मतदान केंद्र के नजदीक में ही जगह चिह्नित कर सहायक मतदान केंद्र बनाया जाये. इसके साथ ही डीएम ने यह निर्देश दिया कि मतदान केंदों को जब अलग करें, तो इसका ख्याल रखें कि एक गांव के मतदाता के एक ही बूथ पर रहे, इसके अलावा मतदान केंद्र के लिए जगह वहां चिह्नित करें जो मतदाताओं के लिए ज्यादा सुविधाजनक है, ताकि मतदाता आसानी से मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. = 1200 से अधिक मतदाता वाले सबसे अधिक मतदान केंद्र चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में समीक्षा बैठक में निर्वाचन शाखा द्वारा बनाये गये आंकड़ों के मुताबिक, 1200 से अधिक मतदाता वाले सबसे अधिक मतदान केंद्र चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है. चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 90 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पर की 1200 से अधिक मतदाता हैं. दूसरे स्थान पर रामगढ़ विधानसभा में 70 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पर की 1200 से अधिक मतदाता है. इसके अलावा तीसरे स्थान पर मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 66 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पर की 1200 से अधिक मतदाता है. भभुआ विधानसभा में सबसे कम 50 मतदान केंद्र ही ऐसे हैं जहां पर की 1200 से अधिक मतदाता हैं. डीएम द्वारा बैठक में निर्देश दिया गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कहां पर सुरक्षा कर्मियों व पुलिस वालों को रखा जायेगा, यह जगह अभी से चिन्हित कर ले. साथ ही जिन जगहों पर पुलिस बल या पैरा मिलिट्री फोर्स को ठहराया जाना है, उन जगहों पर अब आवासन के लिए जो भी जरूरी व्यवस्था है उसकी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें. जिले में 77 ऐसी जगह चिह्नित किये गये हैं, जहां पर की चुनाव में आने वाले पुलिस बलों को ठहराया जायेगा. डीएम ने बैठक में निर्देश दिया कि 15 जुलाई तक वहां पर उनके रहने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं संबंधित विभाग उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. = 3 व 5 जून को चलाया जायेगा मतदाता जागरूकता अभियान डीएम समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया कि 3 जून को विश्व साइकिल दिवस व पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर प्रचार प्रसार किया जाये, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. बैठक में डीएम के अलावा जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




