कार से 259 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Dec 2025 4:06 PM

विज्ञापन

यूपी बॉर्डर से सटे मोहनिया क्षेत्र में शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. हार में शराबबंदी के बावजूद यूपी बॉर्डर से सटे मोहनिया क्षेत्र में शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला राष्ट्रीय राजमार्ग-19 का है, जहां पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक कार से 259 लीटर शराब बरामद की गयी है. सोमवार की रात बनारस से मोहनिया की ओर आ रही एक कार को डिडिखीली स्थित मध्य निषेध समेकित जांच चौकी पर रोका गया. तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में शराब मिली. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वाराणसी के मानस नगर कॉलोनी निवासी विकास यादव (25) और लहरतारा बौलिया निवासी विक्की सिंह (25) के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब के साथ प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है. उत्पाद निरीक्षक गुंजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच की जा रही थी, इसी दौरान यह सफलता मिली. दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मध्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन