साढ़े छह लाख लाभुकों का बनेगा गोल्डेन कार्ड : डीएम

Updated at : 20 Dec 2019 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
साढ़े छह लाख लाभुकों का बनेगा गोल्डेन कार्ड : डीएम

भभुआ नगर : जिले के एक लाख 21 हजार परिवार के छह लाख 55 हजार लाभुकों को 10 जनवरी से पहले आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया जायेगा. गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए जिले की प्रत्येक पंचायत में कैंप लगेगा. इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता […]

विज्ञापन

भभुआ नगर : जिले के एक लाख 21 हजार परिवार के छह लाख 55 हजार लाभुकों को 10 जनवरी से पहले आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया जायेगा. गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए जिले की प्रत्येक पंचायत में कैंप लगेगा. इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी.

जिला पदाधिकारी ने कहा कि शुक्रवार से 24 दिसंबर तक भभुआ, रामपुर व भगवानपुर की प्रत्येक पंचायत में कैंप लगाया जायेगा. यहां लाभुकों का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया जायेगा. वहीं, 24 से 28 दिसंबर तक चैनपुर, चांद व अधौरा में कैंप लगा कर लाभुकों का नि:शुल्क कार्ड बनाया जायेगा. अन्य पंचायत में कैंप लगाने के लिए तिथि निर्धारित की जायेगी.
साथ ही डीएम ने कहा कि अब तक जिले के 28 हजार 425 लाभुकों का कार्ड बनाया जा चुका है. डीएम ने कहा कि यह कार्ड आर्थिक सामाजिक जनगणना के आधार पर बनाया जा रहा है. कार्ड बनाने वाले लाभुकों की सूची आशा के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही है.
कार्ड बनाने के लिए लाभुकों को अपने साथ आधार कार्ड व राशन कार्ड की छाया प्रति लाना कैंप पर अनिवार्य है. डीएम ने कहा कि जो लाभुक आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते हैं, वे जिले में संचालित हो रहे वसुधा केंद्र पर भी जाकर बना सकते हैं. लेकिन, वसुधा केंद्र पर उन्हें 30 रुपये भुगतान करना होगा. हालांकि, कैंप में उन्हें कागज की रसीद प्राप्त होगी.
लेकिन वसुधा केंद्र पर उन्हें कार्ड मिलेगा. साथ ही डीएम ने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैंप या वसुधा केंद्र के माध्यम से आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड बना लें. ताकि, उन्हें पांच लाख रुपये तक की इलाज सरकारी या निजी अस्पताल में करा सकते हैं. इस मौके पर डीपीएम धनंजय शर्मा मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन