अधौरा अंचल के राजस्व कर्मचारी पर घूस लेने का लगा आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भभुआ : अधौरा अंचल के राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत लेने के आरोप के मामले में स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया है. ग्रामीण ने जिलाधिकारी द्वारा किये जा रहे अंचल के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम से राजस्व कर्मचारी पर तीन एलपीसी बनाने के लिये 600 रूपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था. जानकारी के […]
विज्ञापन
भभुआ : अधौरा अंचल के राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत लेने के आरोप के मामले में स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया है. ग्रामीण ने जिलाधिकारी द्वारा किये जा रहे अंचल के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम से राजस्व कर्मचारी पर तीन एलपीसी बनाने के लिये 600 रूपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था.
जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त को जिलाधिकारी द्वारा अंचल कार्यालय अधौरा का औचक निरीक्षण किया गया था. इस क्रम में अंचल में आये अधौरा प्रखंड के दिघार ग्राम पंचायत के ग्रामीण शिवबचन यादव व जागेश्वर यादव द्वारा डीएम से राजस्व कर्मचारी अनिल चौबे के खिलाफ एलपीसी बनाने के लिये रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था. ग्रामीणों ने डीएम को बताया था कि अंचल के राजस्व कर्मचारी द्वारा तीन एलपीसी बनाने के लिये 600 रूपये रिश्वत लिये गये. बावजूद इसके उनलोगों का एलपीसी अभी निर्गत नहीं किया गया है.
इधर, इस मामले में अब जानकारी के अनुसार डीएम के निर्देश पर डीएम से किये गये उक्त शिकायत के आलोक में अपर समाहर्ता द्वारा अंचलाधिकारी अधौरा को निर्देश दिया गया है कि उक्त मामले में राजस्व कर्मचारी से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने मंत्वय के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये. साथ ही शिकायत कर्ताओं को अब तक एलपीसी निर्गत किया गया है कि नहीं इस संबंध में भी प्राप्त जानकारी को उपलब्ध कराया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










