तीन असरे में बांटा गया है रमजान के पाक महीने को

Updated at : 08 May 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
तीन असरे में बांटा गया है रमजान के पाक महीने को

भभुआ सदर : रमजान के पाक महीने को तीन असरे में बांटा गया है. दक्षिण मुहल्ला स्थित कादरी मस्जिद (छोटी मस्जिद) के हाफिज शमीम कुरैशी ने रमजान की विशेषता पर रोशनी डालते हुए कहा कि इस पाक महीने को तीन अशरे यानी दस दिन में बांटा गया है. इसमें पहला दस दिन रहमत का व […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : रमजान के पाक महीने को तीन असरे में बांटा गया है. दक्षिण मुहल्ला स्थित कादरी मस्जिद (छोटी मस्जिद) के हाफिज शमीम कुरैशी ने रमजान की विशेषता पर रोशनी डालते हुए कहा कि इस पाक महीने को तीन अशरे यानी दस दिन में बांटा गया है.

इसमें पहला दस दिन रहमत का व दूसरा अशरा मगफिरत का तथा तीसरा अशरा जहन्नुम से निजात का है. खुशनसीब हैं वे लोग जिन्होंने यह मुबारक महीना पाया और रोजा का हक अदा कर खुदा को खुश किया.
एक रोजे का भी होता है काफी महत्व
हाफिज शमीम कुरैशी ने बताया कि रमजान का महीना वह महीना है, जिसमें कुरान नाजिल किया गया है. इस महीने को जो पाये, लाजिम है कि इस पूरे महीन के रोजे रखे. जो कोई मरीज हो गया हो या सफर पर हो, तो वे दूसरे दिनों में रोजों की तादाद पूरी करें. हजरत अबू सैयद से रवायत है कि, रसूल अल्लाह ने फरमाया कि जो शख्स अल्लाह की राह में एक दिन का रोजा रखता है तो अल्लाह उस एक दिन के बदले में उसके चेहरे को जहन्नम की आग से सत्तर साल दूर कर देता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन