चोरी की बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार, पुलिस चेकिंग में खुला बड़ा राज

Published by : Suryakant Kumar Updated At : 22 May 2026 7:45 PM

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस

Kaimur News: भगवानपुर पुलिस ने चोरी की पैशन प्रो बाइक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बाइक चोरी की बात कबूल की. पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक समेत सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद कर ली है.

विज्ञापन

Kaimur News(पंकज सिंह): भगवानपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है. चोरों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव निवासी एजाज इदिरिसी उर्फ मिथुन पिताजी रियाजू इदिरिसी उम्र 19 वर्ष, आमिर इदिरिसी पिता सागीर इदिरिसी उर्फ समीर इदिरिसी 20 वर्ष, लवकुश कुमार उर्फ लव कुमार पिता आत्मा माली उम्र 22 वर्ष और इसी थाना क्षेत्र के कोहारी गांव निवासी मनीष यादव पिता संजय सिंह उर्फ संजय यादव 17 वर्ष (विधि विरुद्ध बालक) के रूप में हुई है.

चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए

इस मामले की पुष्टि करते हुए थानेदार चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि बीते गुरुवार की देर शाम भभुआ थाने की पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चल रही थी, इसी क्रम में उक्त चारों लोग काली रंग की पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर चेकिंग पॉइंट पर पहुंचे, इस दौरान पुलिस द्वारा जब बाइक का कागज मांगा जाने लगा, तो इनमें से विधि विरुद्ध बालक मनीष यादव वहां से भाग खड़ा हुआ. इस पर पुलिस को शक हुआ और शेष उक्त तीनों से जब पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा चोरी की बाइक होने की बात बताई गई. जिसके बाद कागजी कार्रवाई के उपरांत भभुआ पुलिस ने बाइक और उसपर सवार तीनों चोरों को भगवानपुर थाने की पुलिस को हैंड ओवर कर दिया.

21 मई को गायब हुई थी बाइक

इधर एसएचओ चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों चोरों के निशानदेही पर चेकिंग पॉइंट से भागे हुए विधि विरुद्ध बालक मनीष यादव को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थाने के इंचार्ज चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि विगत 21 मई 2026 की रात उमापुर गांव में बारात आई थी, जहां अपने पैशन प्रो बाइक से साहपुर नंद बहादुर प्रसाद बजरंगी प्रसाद निमंत्रण पर गए थें. जब वह घर लौटने के लिए बाइक के पास गए तो, वहां उनकी बाइक खड़ी नहीं थी.

अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी

उनके द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जब बाइक नहीं मिली, तो उन्होंने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच पड़ताल में बरामद की गई बाइक नंद बहादुर प्रसाद की पाई गई. इधर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने जहां विधि विरुद्ध बालक मनीष यादव को शुक्रवार की दोपहर बाल सुधार गृह के लिए भेज दिया, वहीं शेष तीनों चोरों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Also Read: शेरघाटी से लापता तीन छात्राएं हावड़ा जंक्शन से बरामद, 12 घंटे में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन