खाद की कालाबाजारी की जांच के लिए टीम गठित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2019 5:14 AM
भभुआ : जिला पदाधिकारी कैमूर के निर्देश पर अनुज्ञप्ति निर्गत किये गये सहकारी समितियों के खाद की कालाबाजारी संबंधित संलिप्तता को लेकर जांच टीम का गठन किया गया है. जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के 11 प्रखंडों में जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है. बताया जाता है कि कृषि निदेशक पटना […]
भभुआ : जिला पदाधिकारी कैमूर के निर्देश पर अनुज्ञप्ति निर्गत किये गये सहकारी समितियों के खाद की कालाबाजारी संबंधित संलिप्तता को लेकर जांच टीम का गठन किया गया है. जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के 11 प्रखंडों में जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है.
बताया जाता है कि कृषि निदेशक पटना द्वारा जिला प्रशासन को यह सूचित किया गया था कि कुछ उर्वरक निर्माता कंपनियों ने कुछ कोऑपरेटिव सोसाइटीज को उनके अनुमोदित बाई लॉज यानी स्थानीय प्रशासन द्वारा बनाये गये नियम अथवा उप नियम जो केवल उसी क्षेत्र में लागू होते हैं का सत्यापन किये बिना सर्टिफिकेट ऑफ सोर्स फार्म 0 निर्गत कर दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










