सड़क निर्माण के लिए तोड़ी जायेगी एसडीओ आवास की चहारदीवारी

Updated at : 07 Sep 2018 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए तोड़ी जायेगी एसडीओ आवास की चहारदीवारी

डीएम ने निरीक्षण कर दिया भवन निर्माण को दो फुट चहारदीवारी तोड़ने का निर्देश भभुआ सदर : शहर के वार्ड नंबर सात में लगातार जलजमाव की स्थिति से निजात दिलाने और सड़क निर्माण के लिए भभुआ एसडीओ आवास की चहारदीवारी तोड़ी जायेगी. गुरुवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने वार्ड नंबर सात में नाला […]

विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण कर दिया भवन निर्माण को दो फुट चहारदीवारी तोड़ने का निर्देश

भभुआ सदर : शहर के वार्ड नंबर सात में लगातार जलजमाव की स्थिति से निजात दिलाने और सड़क निर्माण के लिए भभुआ एसडीओ आवास की चहारदीवारी तोड़ी जायेगी. गुरुवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने वार्ड नंबर सात में नाला निर्माण को लेकर एसडीओ आवास के आसपास की भूमि का निरीक्षण किया और एसडीओ आवास और सड़क निर्माण कराने का निर्देश भवन निर्माण विभाग को दिया. सड़क निर्माण के लिए चहारदीवारी को दो फुट तोड़ा जायेगा. गौरतलब है कि वार्ड नंबर सात में पानी निकासी की बड़ी समस्या है.
खास कर जगजीवन स्टेडियम, प्रखंड कार्यालय के आसपास बारिश के दिनों में अक्सर जलजमाव रहता है. शहर के मुख्य नाले का पानी भी ओवरफ्लो करते हुए वार्ड सात में प्रवेश कर जाता है. इसके चलते आने- जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. डीएम ने इसके लिए जल्द से जल्द नप ईओ अनुभूति श्रीवास्तव को इसका प्राक्कलन बना भेजने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन