Kaimur News : बंदोबस्ती के लिए 10 स्थान चिह्नित, एनओसी मिलने के बाद होगी वसूली

भभुआ नगर पर्षद क्षेत्र में सैरातों की वसूली को लेकर जल्द ही उसका क्षेत्रफल बढ़ाया जायेगा और विभिन्न विभागों से एनओसी मिलने के बाद चिह्नित किये गये 10 जगहों से शहर में सैरातों की वसूली की जायेगी.
भभुआ सदर. भभुआ नगर पर्षद क्षेत्र में सैरातों की वसूली को लेकर जल्द ही उसका क्षेत्रफल बढ़ाया जायेगा और विभिन्न विभागों से एनओसी मिलने के बाद चिह्नित किये गये 10 जगहों से शहर में सैरातों की वसूली की जायेगी. सैरातों की वसूली के लिए क्षेत्रफल बढ़ाये जाने व शुल्क वसूलने के लिए शुल्क आदि निर्धारित करने को लेकर गुरुवार को नगर पर्षद की विशेष बैठक आयोजित की गयी. नगर पर्षद सभागार में आयोजित विशेष बैठक की अध्यक्षता नप सभापति व परिचालन नप के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय द्वारा की गयी. बैठक में उप सभापति सहित कई पार्षद उपस्थित रहे. गुरुवार को सैरातों को लेकर नगर पर्षद में हुई विशेष बैठक के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शहर में फिलहाल चार जगहों से सैरात की विभागीय वसूली करवायी जा रही है. लेकिन, क्षेत्रफल नहीं बढ़ने की वजह से वसूली नहीं हो पा रही है. इसको देखते हुए पार्षदों द्वारा शहर में 10 जगहों को चिह्नित किया गया है, जिसमें अटल बिहारी उच्च विद्यालय, टेलीफोन एक्सचेंज, कचहरी गेट साइकिल स्टैंड, हवाई अड्डा, राजेंद्र सरोवर, सोनहन बस पड़ाव, सब्जी व मछली मंडी, कोऑपरेटिव बैंक, मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल ऑटो स्टैंड और सोनहन पुराना बस स्टैंड के समीप जमीन चिह्नित की गयी है, लेकिन कई जगह चिह्नित जमीन पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग के नाम से हस्तगत है, जिसकी जानकारी विभागों से मांगी जायेगी. फिलहाल जो चिह्नित जगह निर्धारित किये जा रहे है, उसके लिए पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों से एनओसी मांगी जायेगी. एनओसी मिलने के बाद नगर पर्षद उन जगहों पर सैरात वसूली का कार्य शुरू करेगी. इओ ने बताया कि बैठक में सैरातों की वसूली के लिए क्षेत्रफल बढ़ाने के अलावा वसूली को लेकर दर निर्धारित किये जाने पर भी चर्चा की गयी है. एनओसी मिलने के बाद अगर इन चिह्नित 10 जगहों से वसूली शुरु होती है, तो इसके लिए कुल 89 लाख की राशि निर्धारित की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




