Jharkhand Naxal News: 100 से अधिक नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड किशन दा की झारखंड समेत इन राज्यों में है धमक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2021 4:35 PM

विज्ञापन

झारखंड में समेत कई राज्यों में 100 से अधिक नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड प्रशांत बाेस उर्फ किशन दाको पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सरायकेला के कांड्रा व चांडिल के बीच एक घर से पत्नी सहित उसकी गिरफ्तारी हुई है. बिहार को छोड़ अन्य राज्यों में था इनाम.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News (रांची) : झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश एवं महाराष्ट्र में 100 से अधिक नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया. बिहार को छोड़ अन्य राज्यों में प्रशांत बोस पर एक करोड़ का इनाम है. शुक्रवार को सरायकेला के कांड्रा क्षेत्र से इनकी गिरफ्तारी की खबर है. इनके साथ इनकी पत्नी शीला मरांडी को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, प्रशांत बोस की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.

सारंडा से लेकर पारसनाथ के जंगलों में धाक

एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस पिछले दो दशक से पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल से लेकर गिरिडीह के पारसनाथ की पहाड़ियों पर अपनी उपस्थिति का हमेशा एहसास कराया. पुलिस को कई बार इन जंगलों में चकमा देकर फरार होने वाले ये नक्सली पुलिस की गिरफ्तार में आ ही गये. सारंडा से लेकर पारसनाथ तक प्रशांत बोस को नक्सलियों कई नाम से जानते हैं.

बुजुर्ग होने के बाद भी है अच्छी पकड़

पुलिस के समक्ष सरेंडर करने वाले 25 लाख का इनामी नक्सली कान्हू मुंडा की मानें, तो प्रशांत बोस उर्फ किशुन दा अब बुजुर्ग हो गये हैं. बुजुर्ग होने के कारण नक्सली संगठन के अन्य सदस्यों द्वारा प्रशांत बोस को पारसनाथ की पहाड़ियों से सारंडा लाया गया था. इस बीच सारंडा क्षेत्र में पुलिस का दबाव बढ़ा, तो संगठन के सदस्य उन्हें सरायकेला-खरसावां क्षेत्र के कुचाई ले गये थे. प्रशांत बोस यहीं से संगठन विस्तार में भी लगे हुए थे.

Also Read: Jharkhand Naxal News: एक करोड़ का इनामी नक्सली किशन दा पत्नी के साथ सरायकेला से गिरफ्तार, वर्षों से थी तलाश
बिहार को छोड़ अन्य राज्यों का है इनामी नक्सली

गिरफ्तार एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस पर बिहार को छोड़ अन्य राज्यों की सरकार ने पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा कर दी थी. प्रशांत बोस पर झारखंड के अलावा, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में इस पर इनाम घोषित है. इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के अलावा केंद्रीय एजेंसियां भी चार दशक से अधिक समय से लगी हुई थी.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन