Jehanabad : करेंट की चपेट में आने से मजदूर झुलसा

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : करेंट की चपेट में आने से मजदूर झुलसा

भेलावर ओपी क्षेत्र के रसूलल्लाह नगर गांव में बुधवार को गृह निर्माण के कार्य में लगे मजदूर सलाम मियां हाइवोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया.

विज्ञापन

काको. भेलावर ओपी क्षेत्र के रसूलल्लाह नगर गांव में बुधवार को गृह निर्माण के कार्य में लगे मजदूर सलाम मियां हाइवोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के सम्बन्ध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सलाम मियां, विनय सिंह के छत पर छड़ चढ़ा रहे थे तभी छड़ बगल से गुजर रही हाइवोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आ गया जिससे करेंट लगने से सलाम मियां ज़मीन पर गिर पड़े. वहीं ग्रामीणों ने भी बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घनी आबादी वाले इलाके से होकर 33 हज़ार वोल्ट की लाइन का गुजरना किसी भी समय बड़ी घटना क़ो अंजाम दे सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन