हनीनगर में सर्पदंश से महिला की गयी जान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 10:54 PM

विज्ञापन

हनीनगर गांव में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में मंजू देवी नामक एक महिला अपने घर में जानवर को चारा खिलाने के लिए कमरे से भूसा निकाल रही थी. भूसा निकालने के दौरान एक सांप ने उसे डस लिया,

विज्ञापन

जहानाबाद़ हनीनगर गांव में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में मंजू देवी नामक एक महिला अपने घर में जानवर को चारा खिलाने के लिए कमरे से भूसा निकाल रही थी. भूसा निकालने के दौरान एक सांप ने उसे डस लिया, इसके बाद महिला चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े तो महिला ने बताया कि उसे एक सांप ने डस लिया है. महिला के परिजन सत्यनारायण यादव ने बताया कि इसके बाद वे लोग महिला को इलाज के लिए मसौढ़ी लेकर गये किंतु वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद भी उन लोगों को विश्वास नहीं हुआ तो वे लोग मंजू देवी को लेकर जहानाबाद आए. यहां भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत के बाद उसके परिजनों के बीच हाहाकार मच गया. अचानक हुए इस हादसे से सभी लोग हतप्रभ थे. किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक यह सब कैसे हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन