जहानाबाद में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 5.13 ग्राम स्मैक, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

मामले की जानकारी देती पुलिस

Jehanabad Smuggling arrest : जहानाबाद पुलिस ने नया टोला में गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी की. इस दौरान एक स्मैक तस्कर को हथियार, कारतूस और बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. यह लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई है.

विज्ञापन

Jehanabad Smuggling arrest : जहानाबाद जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. शनिवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर शहर के नया टोला स्थित एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने एक कथित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान उसके पास से 5.13 ग्राम स्मैक, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

नगर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि नया टोला निवासी श्रीकांत शर्मा के पुत्र सत्यम कुमार के अवैध रूप से स्मैक का कारोबार करने और हथियार रखने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की. पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया.

तलाशी में हथियार और स्मैक बरामद

पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया, जिसकी मैगजीन में दो जिंदा कारतूस मिले. वहीं उसकी पैंट की जेब से 5.13 ग्राम स्मैक और तीन मोबाइल फोन, जिनमें दो स्मार्टफोन और एक कीपैड फोन शामिल हैं, बरामद किए गए.

आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

एएसपी ने बताया कि बरामद हथियार, कारतूस और स्मैक के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि शहर में सूखे नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. लगातार तीसरे दिन स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन