जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, जिले के टॉप-10 इनामी अपराधी बिट्टू उर्फ शिवम गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
आरोपी की तस्वीर

आरोपी की तस्वीर

Jehanabad Criminal Arrest : जहानाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 इनामी अपराधियों में शुमार बिट्टू कुमार उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया है. उस पर हत्या के प्रयास, लूट और छिनतई सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं. यह गिरफ्तारी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है.

विज्ञापन

Jehanabad Criminal Arrest : जहानाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के टॉप-10 इनामी अपराधियों में शामिल बिट्टू कुमार उर्फ शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट, छिनतई और चोरी समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं.

गुप्त सूचना पर हुलासगंज के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के पास से बिट्टू कुमार उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी हुलासगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का निवासी है और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी.

2018 से 2026 तक दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. उसके खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 के बीच हुलासगंज थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. इनमें लूट, चोरी, छिनतई, मारपीट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं के कांड शामिल हैं. लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण उसे जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल किया गया था.

अपराधियों पर अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन