जहानाबाद में पति के काम पर जाते ही प्रेमी संग बेटी को लेकर फरार हुई पत्नी, घर से नकदी-जेवर भी गायब

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Jehanabad News : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के काम से लौटने पर उसने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी को घर से गायब पाया। चौंकाने वाली बात यह है कि पत्नी कथित तौर पर बेटी को प्रेमी संग लेकर फरार हो गई, साथ ही घर से नकदी, जेवर और कीमती सामान भी ले गई.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मदारपुर मोहल्ले से एक महिला के अपनी नाबालिग बेटी के साथ कथित रूप से प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है. पीड़ित पति ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पत्नी, बेटी और घर से नकदी-जेवर सहित अन्य सामान गायब होने की शिकायत की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

काम से लौटने पर घर से गायब मिली पत्नी और बेटी

पीड़ित राजेश साव ने नगर थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2004 में वर्षा देवी उर्फ छोटी देवी से हुई थी. दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा चेन्नई में काम करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह काम पर गए थे, उसी दौरान उनकी पत्नी नाबालिग बेटी के साथ घर से चली गई. शाम को लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और पत्नी-बेटी के साथ घर में रखा सामान भी गायब था.

नकदी, जेवर और घरेलू सामान ले जाने का आरोप

राजेश साव के अनुसार, घर से बर्तन, गैस सिलेंडर, बक्से में रखी नकदी, जेवरात सहित अन्य कीमती सामान भी गायब हैं. पत्नी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है.

युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया है कि परसबिगहा थाना क्षेत्र के मुस्तीचक निवासी चंदन यादव उनकी पत्नी से लगातार बातचीत करता था. विरोध करने पर उसने फोन पर जान से मारने और जहानाबाद में नहीं रहने देने की धमकी भी दी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि चंदन यादव उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है तथा घर की संपत्ति भी हड़पना चाहता है.

पुलिस ने शुरू की जांच

नगर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मां-बेटी की तलाश के साथ-साथ नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन