जहानाबाद : चैतीपीपर गोलीकांड के विरोध में भाकपा-माले का विरोध प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रतिवाद मार्च में शामिल माले कार्यकर्ता एवं पीड़ित परिवार | Prabhat Khabar Network

Jehanabad CPI ML Protest : चैतीपीपर गोलीकांड के विरोध में भाकपा-माले ने काको मोड़ से अरवल मोड़ तक प्रतिवाद मार्च निकाला. पार्टी ने इसे बालू माफिया का सुनियोजित हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. न्याय न मिलने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Jehanabad CPI ML Protest : चैतीपीपर गोलीकांड के विरोध में शनिवार को भाकपा-माले के बैनर तले काको मोड़ से अरवल मोड़ तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया. बाद में यह मार्च सभा में परिवर्तित हो गया. कार्यक्रम का नेतृत्व अरवल के पूर्व विधायक एवं भाकपा-माले नेता महानंद सिंह ने किया. इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बालू माफिया पर लगाया सुनियोजित हमले का आरोप

सभा को संबोधित करते हुए महानंद सिंह ने आरोप लगाया कि 4 जुलाई की घटना आपसी गुटीय संघर्ष नहीं, बल्कि बालू माफिया द्वारा किया गया सुनियोजित हमला था. उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को लगातार धमकियां दी जा रही हैं.

उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, वास्तविक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, घायलों का सरकारी खर्च पर समुचित इलाज कराने तथा कथित बालू माफिया और स्थानीय पुलिस के बीच संबंधों की जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की.

न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

महानंद सिंह ने कहा कि यदि पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला तो भाकपा-माले आंदोलन को और तेज करेगी.

जांच टीम ने किया था गांव का दौरा

इससे पहले भाकपा-माले की एक उच्चस्तरीय जांच टीम चैती पीपर गांव का दौरा कर घटना की जानकारी ले चुकी है.

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि वे शौचालय निर्माण के लिए थोड़ी मात्रा में बालू लेना चाहते थे, जिसका कथित तौर पर बालू माफिया ने विरोध किया और अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना में रेशमी देवी और अजय राम समेत पांच लोग घायल हो गए.

परिजनों का दावा है कि घटना के एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया गया था.

निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

भाकपा-माले ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करने तथा वास्तविक दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन