अरवल : कलेर में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, औरंगाबाद से लौट रहे थे दोनों

Author Anjani kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे की सांकेतिक तस्वीर

सड़क हादसे की सांकेतिक तस्वीर

Arwal Road Accident: अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Arwal Road Accident : अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र में मुख्य सोन नहर पुल पर गुरुवार को तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों किसी काम से कलेर आए थे और वापस गांव लौट रहे थे. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जबकि पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

औरंगाबाद के रहने वाले हैं दोनों घायल

घायलों की पहचान औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के सुखदेव बिगहा गांव निवासी पिंटू कुमार और रजनीश कुमार के रूप में हुई है. दोनों आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार दोनों किसी निजी कार्य से कलेर आए थे और काम पूरा कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे.

Arwal Road Accident : तेज रफ्तार थार ने मारी जोरदार टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार औरंगाबाद की ओर से तेज गति से आ रही थार ने सोन नहर पुल के पास उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सोन नहर पुल पर जुट गए. घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही कलेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कलेर पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

दुर्घटना के बाद थार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य माध्यमों से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि चालक की पहचान होते ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : अरवल में उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ, डीएम ने छात्रों को किया प्रोत्साहित


विज्ञापन
Anjani Kumar

लेखक के बारे में

By Anjani Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन