एसपी ने हुलासगंज समेत विभिन्न थानों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

हुलासगंज थाने का निरीक्षण करते एसपी | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद एसपी ने हुलासगंज और काको थानों का औचक निरीक्षण कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जहानाबाद. जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बुधवार देर रात घोसी एसडीपीओ क्षेत्र अंतर्गत हुलासगंज, काको समेत विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मी सभी अपने कार्य के प्रति सक्रिय दिखे. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों की स्थिति और रात्रि गश्ती व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ऑडी रजिस्टर की गहन समीक्षा की। उन्होंने थाना में पदस्थापित सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मामले के अनुसंधान में अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. एसपी ने सभी बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए कहा कि समस्या का त्वरित निष्पादन किया जाए ताकि कोई भी शिकायतकर्ता को शिकायत करने का मौका नहीं मिले एसपी ने घोसी हुलासगंज समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया है इधर सपा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृती कमल ने देर रात भेलावर थाने में कांडों की समीक्षा की साथ ही थाने में संधारित पंजीयो का भी अवलोकन किया इस क्रम में थाना अध्यक्ष समेत कांड के अनुसंधानकर्ताओं को एसडीपीओ ने मिशन 75 का अनुपालन करते हुए कांडों का समय निष्पादन करने एवं पूर्व के लंबित कांडों को अद्यतन करते हुए निष्पादित करने का निर्देश दिया है. एसडीपीओ ने सीसीटीएनएस में सत प्रतिशत जानकारी अपलोड करने करने का निर्देश दिया हैते हुए एसपी ने थाना अध्यक्ष को रात्रि गश्ती और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मुख्य चौक-चौराहों के अलावा रिहायशी, सुनसान और संवेदनशील इलाकों में भी लगातार पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए. इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन