ePaper

तिवारी गैंग के दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 03 Nov 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
तिवारी गैंग के दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

एसटीएफ के सहयोग से नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की रात अंतर राज्यीय लुटेरा गिरोह तिवारी गैंग में शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. वैशाली के बिदुपुर व लालगंज से पुलिस ने अपराधी को धर दबोचा है.

विज्ञापन

जहानाबाद. एसटीएफ के सहयोग से नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की रात अंतर राज्यीय लुटेरा गिरोह तिवारी गैंग में शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. वैशाली के बिदुपुर व लालगंज से पुलिस ने अपराधी को धर दबोचा है. गिरफ्तार लुटेरा दोनों रिश्ते से साला-बहनोई बताये जाते हैं जिसकी पहचान वैशाली के बिदुपुर लालगंज के रहने वाले गार्ड तिवारी के पुत्र रोहन तिवारी व बिदुपुर थाना अंतर्गत सिंन्दिया कमालपुर अलौत के रहने वाले अरुण तिवारी के पुत्र राजा तिवारी के रूप में की गयी है, जो गार्ड तिवारी का दामाद बताया जाता है. एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह नगर थाने में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार अपराधी पेशेवर अपराधी हैं, जो बिहार के अलावा यूपी के विभिन्न जिलों में घूम-घूम कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं. गिरफ्तार अपराधी पर लूटपाट व झपटमारी के दर्जनों मामले दर्ज हैं. टॉप 10 अपराधियों में था शामिल : बताया जाता है कि गिरफ्तार दोनों अपराधी जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल था जिसे पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी. अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया था. एसडीपीओ ने बताया कि आपराधिक इतिहास के छानबीन में पता चला है कि रोहन पर लूटपाट के जहानाबाद नगर थाने में पांच, पटना के कंकड़बाग में एक व यूपी के सोनभद्र में एक समेत सात आपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि जहानाबाद नगर थाना में पांच व यूपी के सोनभद्र में एक समेत 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन