Jehanabad : कुर्की-जब्ती वारंटी सहित तीन गिरफ्तार

शकुराबाद थाने की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कुर्की जब्ती वारंटी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
रतनी. शकुराबाद थाने की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कुर्की जब्ती वारंटी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि सलेमपुर गांव में छापेमारी कर कुर्की जब्ती वारंटी संजय मांझी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध कुर्की वारंट निर्गत था लेकिन यह फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इधर मच्छारा गांव में छापेमारी कर भोला यादव व अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों लोगों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था.
शराब के मामले में दो गिरफ्तार, गया जेल
घोसी. पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान घोसी थाने की पुलिस ने शराब के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी में गुमानी बगीचा गांव के संजय यादव एवं शेखपुरा नट टोली के संजय सपेरा शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




