लॉक जमाबंदी को अनलॉक करने का रास्ता हुआ साफ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jan 2025 10:32 PM
भूमि उपसमाहर्ता द्वारा जमीन के कागजात में त्रुटि की वजह से जमाबंदी लॉक करने की प्रक्रिया के बाद जमीन मालिक विगत एक साल से परेशान थे लेकिन अब उन लोगों के लिए राहत की बात है कि सरकार द्वारा जमाबंदी लॉक को अनलॉक करने की मुहिम शुरू कर दी है जिससे हजारों की संख्या में जमीन मालिक को फायदा मिलेगा.
जहानाबाद सदर. भूमि उपसमाहर्ता द्वारा जमीन के कागजात में त्रुटि की वजह से जमाबंदी लॉक करने की प्रक्रिया के बाद जमीन मालिक विगत एक साल से परेशान थे लेकिन अब उन लोगों के लिए राहत की बात है कि सरकार द्वारा जमाबंदी लॉक को अनलॉक करने की मुहिम शुरू कर दी है जिससे हजारों की संख्या में जमीन मालिक को फायदा मिलेगा. विदित हो कि जमीन के कागजात में राजस्व कर्मचारी या अन्य कर्मचारी से जिले में 9000 से ऊपर जमाबंदी को भूमि उपसमाहर्ता द्वारा अंचल अधिकारी के रिपोर्ट के बाद लॉक कर दिया गया था. इसके बाद जमीन मालिक कागजात सुधार करने से लेकर जमाबंदी को अनलॉक करने के लिए अंचल कार्यालय, भूमि उपसमाहर्ता कार्यालय के साथ-साथ अपर समाहर्ता से लेकर जिला अधिकारी के पास गुहार लगाते रहे, फिर भी अनलॉक नहीं हो रहा था लेकिन सरकार द्वारा अब जमाबंदी को अनलॉक करने का अधिकार अंचल अधिकारी को दे दी गई है, जिससे उन लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जाग गया है. वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा जमाबंदी अनलॉक करने का अधिकार अंचल अधिकारी को सौंप दिया गया है जिससे परेशान जमीन मालिक को अब राहत मिलने की एक बार फिर उम्मीद जाग गयी है. जिले में 9000 से ऊपर ऐसे जमीन मालिक थे, जिनके कागजात में मामूली त्रुटि रहने की वजह से राजस्व कर्मचारी द्वारा सीओ को रिपोर्ट देने और उसके बाद अगला अधिकारी द्वारा भूमि उपसमाहर्ता के अनलॉक करने की अनुशंसा की थी जिसके बाद भूमि उपसमाहर्ता द्वारा 9000 से ऊपर जमीन मालिक के जमीन को अनलॉक कर दिया था. जमाबंदी अनलॉक हो जाने से इन सभी जमीन मालिक काफी परेशान थे तथा सभी जगह चक्कर काट रहे थे फिर भी अनलॉक नहीं हो रहा था. अनलॉक जमाबंदी को लेकर जमीन मालिक काफी परेशान थे तथा उन लोगों का कहना था कि मेरा जमीन सही है, फिर भी लॉक कर दिया गया. इसको लेकर अंचल कार्यालय से लेकर भूमि उपसमाहर्ता कार्यालय तक लगातार चक्कर लगा रहे थे. कई लोग भूमि उपसमाहर्ता के पास केस दायर किया था फिर भी अनलॉक नहीं हो पा रहा था लेकिन अब उन लोगों को राहत की बात यह है कि सरकार ने जमाबंदी अनलॉक करने का नियम निकाल दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










