ePaper

Jehanabad : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीओ ने किया निरीक्षण

Updated at : 26 Aug 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीओ ने किया निरीक्षण

डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में घोसी प्रखंड के मेटरा, भारथु, मोकमबिगहा एवं बिजलीपुर गांवों का जायजा लिया गया. मेटरा तथा मोकमबिगहा गांवों की सड़क पूरी तरह बाधित हो गई है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में घोसी प्रखंड के मेटरा, भारथु, मोकमबिगहा एवं बिजलीपुर गांवों का जायजा लिया गया. मेटरा तथा मोकमबिगहा गांवों की सड़क पूरी तरह बाधित हो गई है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि न्यूनतम स्तर पर पैदल आवाजाही सुनिश्चित की जाए तथा शीघ्र ही सड़क को वाहनों के संचालन योग्य बनाया जाए. ललसहिया पुल का एक पाया क्षतिग्रस्त हो चुका है. इस स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने तथा क्रैश बैरियर लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को दिया गया है. इसी प्रकार बंधुगंज-भारथु मार्ग पर कई स्थानों पर फ्लैंक क्षतिग्रस्त हो गया है. इन्हें चिन्हित कर स्पष्ट मार्किंग कराने के निर्देश दिये गये हैं ताकि दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके. मोदनगंज में भी बाढ़ के कारण सड़क संपर्क बाधित हो गया है. साथ ही पशुपालकों को भी भारी क्षति का सामना करना पड़ा है. इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार 27 अगस्त को अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी की उपस्थिति में पशुपालकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में पशुपालकों को राहत पहुंचाने के लिए ठोस निर्णय लिए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन