जिले में तीन को चार परीक्षा केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा

Published by :AMLESH PRASAD
Published at :30 Apr 2026 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में तीन को चार परीक्षा केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा

ब्रीफिंग में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के पंजीकरण, बायोमेट्रीक सत्यापन एवं क्रिस्किंग का प्रबंधन एमआईए द्वारा प्राधिकृत आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाना है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. डीडीसी डॉ प्रीति की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में नीट (यूजी) परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षकों के साथ की गयी. ब्रीफिंग बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में पूरे विधि व्यवस्था के साथ सम्पन्न किया जाए. ब्रीफिंग में परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों पूर्वाह्न 10 बजे केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे. रविवार को अपराह्न 02 से 05 बजे तक नीट परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. परीक्षार्थियो का प्रवेश पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारम्भ हो गया और अपराह्न 01:30 बजे सभी परीक्षा केन्द्रों का प्रवेश बंद कर दिया जायेगा. जिला पदाधिकारी द्वारा नोडल पदाधिकारी को संबंधित परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षकों के साथ समन्वयक स्थापित कर परीक्षा के पूर्व डीएलसीसी सदस्य द्वारा परीक्षा केन्द्रों का समुचित व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे. बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षको को समुचित रौशनी एवं पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. सभी केन्द्राधीक्षकों को अपने अपने परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन करने के बाद फंक्शनल है अथवा नहीं इसकी जांच करने का निर्देश दिया गया. परीक्षा के दिन प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए अनुमंडल कार्यालय अवस्थित जिला नियंत्रण कक्ष जिसका दूरभाष संख्या 06114- 223013 है, पर जानकारी या शिकायत दर्ज की जा सकती है. ब्रीफिंग में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के पंजीकरण, बायोमेट्रीक सत्यापन एवं क्रिस्किंग का प्रबंधन एमआईए द्वारा प्राधिकृत आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाना है. केन्द्रों में मोबाईल जैमर भी लगाया जाना है। सभी केन्द्राधीक्षक उक्त के संबंध में परीक्षा के एक दिन पूर्व जांच कर व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेंगे एवं जांच प्रतिवेदन नोडल पदाधिकारी, एनटीए सह अपर समाहर्ता (राजस्व) को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेने का निर्देश दिया गया. ब्रीफिंग मे जिला पदाधिकारी द्वारा केन्द्राधीक कदाचार, प्रतिरूपण एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरूपयोग को रोकने के लिए कड़े उपाय करेंगे तथा परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच अनिवार्य रूप से करायी जाय तथा प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर रोक सुनिश्चित की जाए. इनके अतिरिक्त राज्य स्तरीय समन्वय समिति, जिलास्तरीय समन्वय समिति परीक्षा केन्द्रों पर जाने के लिए अधिकृत रहेंगे. इनके अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी, जब तक कि एनटीए द्वारा उसे अधिकृत नहीं किया जाये.बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता, राजस्व अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, मनोज कुमार पाण्डेय, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम, तेज नारायण राय, सिविल सर्जन, डॉ हरिश्चंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूनम कुमारी, वरीय उप समाहर्ता होमा इरफ़ान, जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आकांक्षा गुप्ता, सहायक जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, एनआईसी, सिटी कार्डिनेटर सह प्रचार्य, प्रधानमंत्री केन्द्रीय विद्यालय सहित सभी परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षक उपस्थित थे.

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय

गांधी स्मारक इंटर स्तरीय विद्यालय

मुरलीधर उच्च विद्यालय

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन