Jehanabad : सीएचसी में साफ सफाई का कार्यकारी सीएस ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : सीएचसी में साफ  सफाई का कार्यकारी सीएस ने लिया जायजा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया तथा सभी कर्मियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

हुलासगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया तथा सभी कर्मियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रोगियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन संध्या 5 बजे तक ओपीडी संचालित किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें. इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरिया के लिपिक संजीत कुमार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओकरी के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी अंजनी कुमार भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि अंजनी कुमार को पूर्व में सीएस द्वारा हाईकोर्ट पटना के आदेश के बाद प्रतिनियुक्त किया गया था. उनके निरीक्षण के दौरान मौजूद रहने को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों के बीच चर्चाएं होती रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन