Jehanabad : शराब के नशे में हंगामा कर रहा डायल 112 का चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : शराब के नशे में हंगामा कर रहा डायल 112 का चालक गिरफ्तार

पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहा पुलिस सहायता वाहन डायल 112 के चालक को गिरफ्तार किया है. सोमवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए मखदुमपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मायाबिगहा गांव निवासी जितेंद्र कुमार शराब के नशे में हंगामा कर रहा था जिसकी सूचना परिजनों ने मखदुमपुर थाने की पुलिस को दी.

विज्ञापन

मखदुमपुर. पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहा पुलिस सहायता वाहन डायल 112 के चालक को गिरफ्तार किया है. सोमवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए मखदुमपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मायाबिगहा गांव निवासी जितेंद्र कुमार शराब के नशे में हंगामा कर रहा था जिसकी सूचना परिजनों ने मखदुमपुर थाने की पुलिस को दी. वहीं घटना की सूचना पाकर मखदुमपुर थाने की पुलिस ने मायाबिगहा गांव से शराब के नशे में जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया. जितेंद्र कुमार परसबिगहा थाना में पुलिस सहायता वाहन 112 का चालक हैं जो अपने घर मायाबिगहा में शराब के नशे में हंगामा कर रहा था जिसे परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक का रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में मेडिकल जांच कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन