नदी में डूब कर टेंपो चालक की हुई मौत
Author Amlesh prasad
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के दौलतपुर मुहल्ले के समीप दरधा नदी में देर रात डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
विज्ञापन
जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के दौलतपुर मुहल्ले के समीप दरधा नदी में देर रात डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शहर के दक्षिणी दौलतपुर निवासी टेंपो चालक मिथिलेश चौधरी के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथिलेश चौधरी प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे घर लौटा और वहां टेंपो खड़ा करने के बाद शौच के लिए दरधा नदी किनारे चला गया. नदी में पानी छूने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर पड़ा. परिजन देर रात तक उनकी तलाश करते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. सुबह होते ही स्थानीय मल्लाहों के लोगों ने नदी में खोजबीन शुरू की जिसके बाद स्थानीय रेलवे पुल के समीप से उसका शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि मिथिलेश चौधरी टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










