जहानाबाद: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से गूंजा सूर्या वर्चस स्कूल, छात्रों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कला का प्रदर्शन करतीं छात्राएं  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के सूर्या वर्चस स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का माहौल रहा. छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी. नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

Independence Day : जहानाबाद में 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सूर्या वर्चस स्कूल, जहानाबाद में देशभक्ति और उल्लास का माहौल रहा. विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक संबोधन के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

तिरंगा फहराने के साथ शुरू हुआ समारोह

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई. इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दीं. ‘भारत के वीर सपूत’, ‘वंदे मातरम’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसी प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और शिक्षकों को भावविभोर कर दिया.

छात्रों ने दिखाया भारतीय संस्कृति और एकता का संदेश

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, एकता, त्याग और देशप्रेम के मूल्यों को मंच पर जीवंत किया. प्रस्तुतियों में बच्चों का उत्साह देखते ही बना.

नई पीढ़ी पर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी

विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार और आरती शर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन किया. मनीष कुमार ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में जी रहे हैं, वह लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग का परिणाम है. अब देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी के कंधों पर है.

छात्रों से अपील की, कड़ी मेहनत करें

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ चरित्र, अनुशासन और समाजसेवा को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन करें. साथ ही अपनी जड़ों और भारतीय संस्कारों से जुड़े रहें. ज्ञान, ईमानदारी और नवाचार के माध्यम से ही विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे. विद्यालय प्रशासन ने कहा कि सूर्या वर्चस स्कूल का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संवेदनशील और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक तैयार करना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन