दाह संस्कार के बाद सोन नदी में स्नान करने के दौरान डूबा छात्र, एनडीआरएफ ने शुरू की तलाश

Updated:
विज्ञापन

सोन नदी मे तलाश करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के परासी में सोन नदी में नहाने गए 12वीं के छात्र शुभम कुमार की डूबने से मौत की आशंका। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम शव की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

jehanabad News : कलेर. परासी थाना क्षेत्र के परासी चकिया गांव में बुधवार को दाह संस्कार के बाद सोन नदी में स्नान करने के दौरान 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. युवक की पहचान गांव निवासी सिद्धेश्वर ठाकुर के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है. देर शाम तक शुभम का कोई पता नहीं चल सका था.

विज्ञापन

दाह संस्कार के बाद नदी में स्नान करने गया था शुभम

बताया जाता है कि गांव की एक वृद्ध महिला के निधन के बाद उसके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए शुभम कुमार भी ग्रामीणों के साथ सोन नदी के किनारे गया था. दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह अन्य लोगों के साथ नदी में स्नान करने लगा. इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया. आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की गहराई अधिक होने के कारण उसे नहीं बचाया जा सका.

स्थानीय गोताखोरों ने शुरू की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोर नदी में उतरे और शुभम की तलाश शुरू की. नदी के अलग-अलग हिस्सों में काफी देर तक खोजबीन की गई, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान तेज किया गया. परासी थानाध्यक्ष सेराज आलम ने बताया कि शुभम की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. पुलिस टीम करीब तीन से चार घंटे से नदी में उसकी तलाश कर रही थी. तलाशी अभियान में मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है.

तीन भाइयों में सबसे छोटा था शुभम

शुभम कुमार अपने माता-पिता के तीन पुत्रों में सबसे छोटा था. वह सुमेरा हाई स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था. पढ़ाई कर रहे शुभम के अचानक सोन नदी में डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही परिजन नदी किनारे पहुंच गए और शुभम के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे रहे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

नदी किनारे जुटे ग्रामीण, गांव में पसरा मातम

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सोन नदी के किनारे जुट गए. सभी की नजर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम के तलाशी अभियान पर टिकी रही. शुभम के नदी में डूबने की घटना से पूरे परासी चकिया गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीण युवक के जल्द बरामद होने की उम्मीद लगाए हुए हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन