जहानाबाद में खेतों के प्लॉट का होगा सर्वे, इस बार ऐप में एआई का भी इस्तेमाल, सर्वेयर व सुपरवाइजरों काे ट्रेनिंग दी गयी

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते अधिकारी व कर्मी | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद में खरीफ फसल के डिजिटल सर्वे के लिए सर्वेयर और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। जानें एआई आधारित सर्वे की पूरी प्रक्रिया और लक्ष्य के बारे में।

विज्ञापन

jehanabad News : जहानाबाद. नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान के तहत कृषि कृषोन्नति योजना अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे शारदीय (खरीफ) 2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को संयुक्त कृषि भवन के सभागार में सर्वेयर और सुपरवाइजरों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी सम्भावना ने की.

संशोधित प्रक्रिया और मोबाइल एप की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान डीसीएस सर्वे की संशोधित कार्यप्रणाली, नवीन प्रावधान, फसल सर्वेक्षण प्रक्रिया, मोबाइल एप्लीकेशन, डाटा प्रविष्टि और सत्यापन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों की तकनीकी शंकाओं का भी समाधान किया गया.

528 गांवों में 5,78,843 प्लॉट का होगा सर्वे

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ मौसम के तहत जिले के 528 गांवों में 5,78,843 खेतों के प्लॉट का सर्वे किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. संबंधित कर्मियों को प्रत्येक प्लॉट और स्थल पर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से सर्वे कार्य पूरा करना अनिवार्य होगा. इस बार डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए इस्तेमाल किये जा रहे ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का भी उपयोग किया जा रहा है.

गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित सर्वे का निर्देश

कार्यक्रम के अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों और कृषि कर्मियों को निर्देश दिया गया कि डीसीएस शारदीय (खरीफ) के कार्यों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, शुद्ध और त्रुटिरहित तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें. सर्वेक्षण के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों और संशोधित प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने को कहा गया.

कृषि विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी रूबी कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह, सहायक निदेशक प्रक्षेत्र ब्रजेश कुमार, सहायक निदेशक बीज विश्लेषण सत्यजीत कुमार, सहायक निदेशक बीज उत्पादन विवेक कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा राकेश कुमार, सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुमंत कुमार सहित जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, बीटीएम, एटीएम और किसान सलाहकार मौजूद रहे.


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन