पटना: मखदुमपुर में बीस सूत्री समिति की बैठक, खाद की कालाबाजारी और राशन कार्ड का मुद्दा उठा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मखदुमपुर प्रखंड मुख्यालय में बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें खाद की कालाबाजारी, स्वास्थ्य सेवाओं और राशन कार्ड जैसे जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. सरकारी कार्यालयों में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला स्तरीय समिति को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

jehanabad News : मखदुमपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में बुधवार को प्रखंड बीस सूत्री कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष प्रेम कुमार उर्फ पप्पू दांगी ने किया. बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई. साथ ही बैठक से अनुपस्थित रहने वाले संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. सदस्यों ने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने और जरूरतमंद लोगों का राशन कार्ड बनाने की मांग उठाई. इसके अलावा आवास योजना के कार्यों की जांच और मनरेगा योजनाओं की जांच कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया.

अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

बैठक में सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी से गायब रहने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी चर्चा हुई. समिति के सदस्यों ने कहा कि अधिकारियों और कर्मियों की लगातार अनुपस्थिति से आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है.

जिला स्तरीय समिति को भेजा जाएगा पत्र

बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष प्रेम कुमार उर्फ पप्पू दांगी ने कहा कि बैठक में कई ऐसे पदाधिकारी और कर्मी के बारे में जानकारी सामने आई है, जो अक्सर कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं. इससे आम लोगों को परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों और कर्मियों के संबंध में जिला स्तरीय कार्य समिति को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की जाएगी. बैठक में बीडीओ राजेश दिनकर, नरेंद्र शर्मा, अखिलेश दांगी, विनोद शर्मा, अरविंद कुमार, रंजीत कुमार समेत समिति के कई सदस्य और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन