Jehanabad : गुलाबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर रोड़ेबाजी और आगजनी

शकुराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज बाजार में बुधवार को अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर रोड़ेबाजी व आगजनी की जिसमें शकुराबाद थाने की 112 नंबर वाहन सहित दो पुलिस गाड़ियों के शीशे टूट गये.
रतनी.
शकुराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज बाजार में बुधवार को अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर रोड़ेबाजी व आगजनी की जिसमें शकुराबाद थाने की 112 नंबर वाहन सहित दो पुलिस गाड़ियों के शीशे टूट गये. घटना में एक महिला समेत आधे दर्जन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये. घायल एक पुलिसकर्मी रोशन कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इक्किल गांव निवासी रैयत अशोक कुमार द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गयी थी. याचिका में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी निजी जमीन शकुराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज बाजार में है जिस पर कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से झोंपड़ी बनाकर सब्जी, चाय, चाऊमीन सहित अन्य दुकानों का संचालन किया जा रहा है और जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. इस मामले की सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय के द्वारा जहानाबाद जिलाधिकारी को उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आदेश दिया गया था. उसी आदेश के आलोक में डीएम जहानाबाद ने जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एवं विधि-व्यवस्था संधारण का जिम्मा दिया. निर्देश के आलोक में रतनी फरीदपुर अंचलाधिकारी नुजहत, राजस्व अधिकारी अमरेंद्र कुमार व शकुराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार दल-बल के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गयी. जैसे ही कार्रवाई आरंभ हुई, वहां बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जमा हो गये और जेसीबी मशीन को रोकने का प्रयास करने लगे. प्रशासन द्वारा समझाने-बुझाने के बाद जब सभी को हटाया गया, तो कुछ दूर जाकर आसामाजिक तत्व के लोगों ने अचानक रोड़ेबाजी शुरू कर दी तथा आगजनी करने लगे और देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और बाजार में अफरातफरी मच गया. रोड़ेबाजी के दौरान पुलिस पर सीधे पथराव किया गया, जिससे 112 नंबर वाहन समेत दो पुलिस गाड़ियों के शीशे टूट गये. रोड़ेबाजी करते देख पुलिस असामाजिक तत्वों को खदेड़ा इसके बावजूद वे लोग कुछ देर के लिए रुके और पुनः रुक-रुक कर रोड़ेबाजी करते रहा. इसके बाद इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गयी और जहानाबाद पुलिस केंद्र से भारी संख्या में पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया तब जाकर मामला शांत हुआ. वहीं एक ट्रक को बीच सड़क पर रोक दिया और ड्राइवर की चाबी छीन लिया जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




