दो स्कूलों में बनेगी विज्ञान व गणित प्रयोगशाला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Feb 2025 10:52 PM

विज्ञापन

जिले के दो स्कूलों में एकीकृत विज्ञान और गणित प्रयोगशाला बनेगा जहां छात्र-छात्राओं को विज्ञान और गणित विषय को प्रयोग कर सीखने की सुविधा होगी.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिले के दो स्कूलों में एकीकृत विज्ञान और गणित प्रयोगशाला बनेगा जहां छात्र-छात्राओं को विज्ञान और गणित विषय को प्रयोग कर सीखने की सुविधा होगी. इस प्रयोगशाला की खासियत यह होगी कि यहां बच्चों को एक ही जगह विज्ञान, गणित और स्टेम विषयों के सभी उपकरण उपलब्ध रहेंगे. अब तक जो लैब होते थे उनमें ऐसी सुविधाएं नहीं होती थीं. 50 से अधिक तरह के उपकरण इनमें एक जगह ही बच्चों को मिलेंगे. इसमें विज्ञान के 46, गणित के 29, स्टेम विषय के 8 के अलावा अन्य उपकरण उपलब्ध होंगे. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जिले के दो स्कूल का चयन किया गया है. परिषद द्वारा कहा गया है कि संबंधित विद्यालय के प्रधान लैब स्थापित करा इसका संचालन शुरू करेंगे और इसकी रिपोर्ट विभाग को देंगे.

क्या है एकीकृत विज्ञान और गणित प्रयोगशाला

एकीकृत विज्ञान और गणित प्रयोगशाला एक शैक्षिक सुविधा है जो विज्ञान और गणित के विभिन्न विषयों को एक ही स्थान पर एकीकृत करती है. इसका उद्देश्य छात्रों को विज्ञान और गणित के मूलभत सिद्धांतों और धारणाओं को समझने में मदद करना है. उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है. इसके तहत प्रयोगशाला में विज्ञान, गणित और स्टेम विषयों की सभी उपकरण एक जगह पर उपलब्ध होती है जिसके इस्तेमाल से बच्चे कुछ नवाचारी चीजें बना सकते हैं. इस प्रयोगशाला से व्यावहारिक सीखना, बच्चों द्वारा स्कूल में नवाचार करना, आधुनिक उपकरणों के बारे में जानकारी मिलना, समस्या समाधान कौशल विकसित होना तथा रचनात्मकता में वृद्धि होना इसके फायदे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन